पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम स्वर्गीय एसआरएस यादव तथा स्वर्गीय जमुना प्रसाद बोस के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य तथा कार्यालय प्रभारी श्री एसआरएस यादव एवं पूर्व मंत्री व प्रखर समाजवादी नेता श्री जमुना प्रसाद बोस को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम स्वर्गीय एसआरएस यादव तथा स्वर्गीय जमुना प्रसाद बोस के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा श्री यादव एवं श्री बोस के निधन से पार्टी और समाजवादी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी यह निजी क्षति भी है। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने भी तत्पश्चात अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
     दिवंगत समाजवादी नेताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए आज बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। विभिन्न जनपदों आगरा, एटा, मऊ, संतकबीरनगर, हरदोई, प्रयागराज, देवरिया, गोण्डा, नोएडा, कानपुर, हापुड़, झांसी, औरैया (बिधूना), से आकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कोविड-19 में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए श्री यादव एवं श्री बोस के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्वमंत्री, विधायक, पार्षद, पत्रकार, अधिकारी, अधिवक्ता, युवा नेता एवं महिलाएं शामिल थी।
     श्री एसआरएस यादव एवं श्री जमुना प्रसाद बोस के निधन से सभी लोग मायूस थे और वे श्री यादव की कर्मठता, संगठन में पकड़ तथा बोस जी की जीवटता तथा ईमानदारी की चर्चा करते रहे। सभी का कहना था कि उनके निधन से रिक्त स्थान की जल्दी पूर्ति सम्भव नहीं है। वे दोनों ही कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे।
सेशल डिस्टैंसिंग के नियम का पालन करते हुए श्रद्धांजलि देने वालों में सर्वश्री जयसिंह जयंत, सुशील दीक्षित, फाकिर सिद्दीकी, अभिषेक मिश्र, जूही सिंह, अनुराग भदौरिया, उदयवीर सिंह, सुनील सिंह साजन, राम जतन राजभर, राम सिंह राणा, मोहम्मद रेहान, सुल्तान बेग, इंदल कुमार रावत, विकास यादव, बृजेश यादव, अनीस राजा, रामशंकर यादव, विजय यादव, राम सागर, सुश्री पूजा शुक्ला, देवेन्द्र सिंह जीतू, नवीन धवन बंटी, प्रदीप शर्मा, ताराचन्द, जगन्नाथ यादव एडवोकेट, अशोक देव, प्रेमा मिश्रा, रमेश दुबे, पंधारी यादव, डा0 केपी यादव, सहजराम यादव, डाॅ0 आशुतोष वर्मा, बनवारी लाल कंछल, डाॅ0 फिदा हुसैन अंसारी, नीलम रोमिला सिंह, विनेश पाल यादव, दिनेश कुमार सिंह, सोनू दुबे, रूबी खान, प्रीति तिवारी, किरन पाण्डेय, रजिया नवाज, सुमन पासवान, मधूलिका यादव, विभा शुक्ला, मुन्नी पाल, डाॅ0 सूरी, राजबाला रावत, डाॅ0 जितेन्द्र यादव, आकाश सिंह, अंशा यादव, संजय कश्यप, रामलगन यादव, धरम प्रकाश यादव, शहजाद चौधरी, कमला यादव, संतोष रैंकवार, लता जायसवाल, भानु प्रताप, फारूख शियर, सरोज कुमार, नागेन्द्र सिंह, रामगोपाल एडवोकेट, आरके श्रीवास्तव, बाबूलाल यादव, वीरेन्द्र सिंह यादव, सुशील यादव, नीरज शुक्ल, आदेश यादव, गौरव भट्ट, अर्जुन दिवाकर, दिग्विजय सिंह एडवोकेट, विवेक सोनकर एडवोकेट, सचिन कंछल, राजीव पाण्डेय, संदीप यादव एडवोकेट, सत्य नारायण, डाॅ0 अंकित यादव, विजय प्रताप सिंह, विनोद यादव, दीपक बोबी त्यागी, तेज प्रकाश, बलजीत सिंह चौहान, मनोज लारी, सोनू पाण्डेय, शबनम खान, आफताब खान, बबिता यादव, अमृत राम, संतोष श्रीवास्तव, हसीन चौधरी, मुखराम सिंह यादव, लाइक सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्र आदि के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।


Popular posts from this blog

नेहरू युवा केंद्र लखनऊ के स्वयंसेवकों के साथ की गई दोस्ती

तीन दिवसीय स्काउट शिविर का समापन ।

पीएम नरेंद्र मोदी आज मेघालय और त्रिपुरा की यात्रा पर