तीन दिवसीय स्काउट शिविर का समापन ।

 संवाददाता  Sunil  Krishan  Tripathi  , 


लखनऊ। राजकीय  जुबली  इंटर  कॉलेज  में  तीन  दिवसीय  स्काउट  शिविर  संपन्न  हुआ । इस  शिविर  में  कक्षा 6,7, एवं 8  तक  के  लगभग  80 स्काउट  छात्रों  ने  भाग  लिया ।  शिविर  में  स्काउट  में  प्राथमिक  चिकित्सा,  गाँठ  व  बंधन, बी  पी  सिक्स  ड्रिल  एवं  मीनार  इत्यादि  का  प्रशिक्षण  भी  दिया  गया । इस  शिविर  में  जिला  मुख्यायुक्त डॉ  मुकेश  कुमार  सिंह,  जिला  संगठन  आयुक्त  विजय  प्रसाद  शर्मा, विद्यालय  के  प्रधानाचार्य  धीरेंद्र  मिश्रा, स्काउट  प्रभारी  नियामत  उल्ला  खान, सह  प्रशिक्षक  शंकरानंद,  प्रतिभा  रानी  एवं  रोवर  क्षितिज  त्रिपाठी  का विशेष  योगदान  रहा ।



Popular posts from this blog

नेहरू युवा केंद्र लखनऊ के स्वयंसेवकों के साथ की गई दोस्ती

पीएम नरेंद्र मोदी आज मेघालय और त्रिपुरा की यात्रा पर